Pakur News: समाहरणालय में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पीडीएस वितरण और पीएम आवास की शिकायतों पर उपायुक्त सख्त
पाकुड़ समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने पीडीएस वितरण, सड़क निर्माण और आवास योजनाओं से जुड़ी जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित जांच कर रिपोर्ट सौंपने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पाकुड़: समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। इस दौरान पीडीएस वितरण में गड़बड़ी, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, खराब ट्रांसफार्मर, जमीन विवाद, पेंशन एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं और समाधान की मांग की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


