सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

विधायक फंड से बन रही सड़क और नाली निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करते विधायक सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जन शिकायतों के आधार पर गुरुवार को सोनारी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कुम्हारपाड़ा में नगर विकास विभाग द्वारा निर्मित सड़क में कई कमियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जमशेदपुर: जन शिकायत के बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को सोनारी के  कुम्हारपड़ा मे नगर विकास द्वारा निर्मित सड़क का मुआयना किया। उक्त सड़क में उन्होंने अनेक कमियां देखीं। उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त सड़क की कमियां तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। 

इसके बाद सरयू राय जनवशिकायत के आधार पर पुराना सोनारी इलाके में विधायक फंड से बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद सरयू राय नगर विकास विभाग द्वारा आदर्श नगर फोर्थ फेज के सामने नाली का गड्ढा खोदकर छोड़ देने वाले स्थान का मुआयना किया। इसे देख वह नाराज हुए। उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जहां काम रुका हुआ है, वहां जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए और जहां काम में गड़बड़ी हुई है उसको सुधारा जाए। 

सरयू राय ने कहा कि वह सूचनाओं के आधार पर लगातार मौका मुआयना करेंगे और यह क्रम जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी