आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से पकड़े गए दोनों आरोपी

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो आरोपियों को रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की जनरल बोगी से गिरफ्तार किया गया।

कोडरमा: रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने अभियान चलाकर बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली भाग रहे थे।

जानकारी मिलने के बाद रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन में ही आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम विभिन्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर अलग-अलग बोगियों में लगातार निगरानी करती रही। गयाजी जंक्शन पार करने के बाद रफीगंज के पास जनरल बोगी से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग रांची के सिटी एसपी स्वयं कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को रफीगंज से उतारकर कोडरमा होते हुए रांची ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

अभियान में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के अलावा रांची, बोकारो और कोडरमा जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!