Koderma News: विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर
मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार रहे मौजूद
कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जबकि दूसरे सत्र में सीबीएसई और जैक बोर्ड के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कोडरमा: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन अनिल कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के अजीत बरनवाल और शिवरतन सुल्तानिया, डॉक्टर सुजीत कुमार राज डॉ सागरमनी सेठ, को मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सम्मानित किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा मारवाड़ी युवा मंच मानव सेवा कार्य में बहुत बढ़-चढ़के हिस्सा लेती है यह रक्तदान शिविर इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल ने कहा मारवाड़ी युवा मंच जन कल्याण कार्यक्रमों में हमेशा से बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है उन्होंने रक्तदान महादान कह कर मारवाड़ी युवा मंच को प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में मंच के सदस्यों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सदर अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से कुल 30यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अध्यक्ष मोहित संघई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


