Deoghar News: बरियारबांधी में दिनदहाड़े फायरिंग, 23 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को मारी गोली
दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद इलाके में भारी दहशत
देवघर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारबांधी में अज्ञात बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को गोली मार दी। घायल युवक को तुरंत देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है; वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश कर रही है।
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी इलाके में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने 23 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अभिषेक यादव बमपास टाउन स्थित एसकेपी स्कूल के समीप का निवासी है। बुधवार दोपहर वह बरियारबांधी क्षेत्र में था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा।


फिलहाल गोलीबारी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


