भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप

गोदाम में अनियमितता की शिकायत पर प्रमुख प्रतिनिधि, उपप्रमुख और बीस सूत्री अध्यक्ष ने की जांच

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
भाटडीह गोदाम का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि, राशन वितरण में अनियमितताओं की जांच के दौरान।

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित भाटडीह गोदाम के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जनप्रतिनिधियों की संयुक्त जांच में एजीएम की अनुपस्थिति में गोदाम खुला मिलने, ट्रकों में राशन लोडिंग, चावल की जगह खुद्दी वितरण और निगरानी व्यवस्था में खामियों के आरोप लगे हैं।

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड के भाटडीह गोदाम के निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विदित हो कि प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष मो. जुनैद आलम ने संयुक्त रूप से गोदाम का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया।

उक्त अवसर पर दो ट्रक मौजूद थे, जिनमें एक ट्रक राशन से लोड था, जबकि दूसरे ट्रक में राशन लोड किया जा रहा था। जांचोपरांत ही मामले का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा कि वास्तविक स्थिति क्या थी। दिन के उजाले में कौन-सा गोरखधंधा चल रहा था, इसकी जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने संबंधित विभाग और गोदाम प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पाया कि एजीएम छुट्टी पर हैं, फिर भी गोदाम से चावल निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं, लाभुकों को निर्धारित गुणवत्ता के चावल के स्थान पर खुद्दी (टूटा हुआ चावल) वितरित किए जाने की शिकायतें भी सही प्रतीत हुईं।

मौके पर मौजूद कई लाभुकों ने वितरण की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और बताया कि उन्हें मानक के अनुरूप खाद्यान्न (राशन) नहीं मिल रहा है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि वितरण स्थल पर कोई अधिकृत प्रभारी या जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद नहीं मिला। गोदाम में खाद्यान्न वितरण और रखरखाव से संबंधित आवश्यक अभिलेखों की भी समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें: Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें

निरीक्षण टीम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि गरीबों के लिए भेजे गए खाद्यान्न की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है, तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, झारखंड आंदोलनकारियों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

वहीं, बीस सूत्री अध्यक्ष मो. जुनैद आलम ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है तथा लाभुकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उपप्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी ने कहा कि सूचना मिली थी कि भाटडीह गोदाम से दो ट्रकों में चावल की कालाबाजारी के लिए लोडिंग की जा रही है, जिसके जांच के लिए वे लोग यहां पहुंचे हैं।

बीडीओ अमल जी तथा झामुमो नेता बैजू यादव ने भी गोदाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। झामुमो नेता बैजू यादव ने कहा कि वह उपायुक्त से आग्रह करेंगे कि एजीएम पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान कई अन्य कमियां भी उजागर हुईं, जिनमें गोदाम की व्यवस्था, निगरानी तंत्र की कमजोरी तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी प्रमुख रूप से शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का मामला सामने आ सकता है।

क्या कहते हैं बीडीओ

जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी ने कहा कि यहां के प्रभारी एजीएम मदन मोहन सिंह हैं। वह दो दिनों से आकस्मिक अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में गोदाम को अनधिकृत रूप से खोला गया था और ट्रकों में माल की लोडिंग की जा रही थी। इसलिए लोडिंग कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभारी एजीएम वापस नहीं आते, तब तक यहां से कोई भी माल नहीं जाएगा। फिलहाल गोदाम को बंद कर दिया गया है।

अधिकारी नदारद, फिर भी खुला गोदाम

गोदाम के आधिकारिक प्रभारी (एजीएम) मदन मोहन सिंह आकस्मिक अवकाश पर हैं। इसके बावजूद गोदाम को अनधिकृत रूप से खोलकर ट्रकों में सरकारी अनाज की लोडिंग की जा रही थी। मौके पर कोई भी जिम्मेदार सरकारी पदाधिकारी मौजूद नहीं था।

चावल की जगह 'खुद्दी' का खेल

गरीबों को बांटे जाने वाले मानक और उच्च गुणवत्ता के चावल की जगह गोदाम से घटिया स्तर की खुद्दी (टूटा हुआ चावल) वितरित किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं। मौके पर मौजूद दर्जनों लाभुकों ने घटिया खाद्यान्न मिलने पर भारी नाराजगी और आक्रोश जताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद