Giridih News: 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, झारखंड आंदोलनकारियों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

आंदोलनकारियों ने सरकार के समक्ष 10 सूत्री मांग पत्र रखा

Giridih News: 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, झारखंड आंदोलनकारियों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई
गिरिडीह में आंदोलन की घोषणा करते झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेता।

गिरिडीह के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में 10 जून से मुख्यमंत्री आवास के अनिश्चितकालीन घेराव, प्रदर्शन, आमरण अनशन और आत्मदाह कार्यक्रम का ऐलान किया गया।

गिरिडीह: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। सोमवार को गिरिडीह स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में 10 जून 2026 से मुख्यमंत्री आवास के अनिश्चितकालीन घेराव, प्रदर्शन, आमरण अनशन और आत्मदाह कार्यक्रम चलाने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता पोलूस हंसदा ने की, जबकि संचालन ओमप्रकाश महतो ने किया।

बैठक में मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, महासचिव विनोद पांडे, सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल सहित कई आंदोलनकारी नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के मूल उद्देश्यों और आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर वर्षों से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

10 सूत्री मांग पत्र जारी

आंदोलनकारियों ने सरकार के समक्ष 10 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान और पेंशन, उनके आश्रितों को नौकरी में सीधी बहाली, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सर्वोच्च आंदोलनकारी सम्मान, छूटे हुए आंदोलनकारियों की पहचान के लिए आयोग का पुनर्गठन, झारखंडी भाषा-संस्कृति और माय-माटी की रक्षा, CNT-SPT एक्ट और पांचवीं अनुसूची का कड़ाई से पालन, बिना घूस के जाति-आय-आवासीय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना तथा राज्य को 26 प्रतिशत रॉयल्टी का अधिकार दिलाना शामिल है।

'माय-माटी-मान' की रक्षा के लिए संघर्ष

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए हजारों लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया था, लेकिन आज भी आंदोलनकारियों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका है। नेताओं ने आरोप लगाया कि मूल झारखंडी पहचान, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में "माय-माटी-मान" की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं

राज्यभर के लोगों से रांची पहुंचने की अपील

मोर्चा नेताओं ने राज्य के सभी झारखंडी नागरिकों, आंदोलनकारियों और समर्थकों से 10 जून को रांची पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल आंदोलनकारियों की नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त का सख्त निर्देश, 15वें वित्त आयोग का लंबित भुगतान 7 दिनों में करें

बैठक में विनोद पांडे, मनोज कुमार पांडे, सूरज प्रसाद जायसवाल, लड्डू पांडे, रवींद्र सिंह, नारायण राणा, कामदेव प्रसाद चौधरी, मजीद अंसारी, नरेश राय, मनोज महथा, कृष्ण मुरारी प्रसाद, शिशिर कुमार राय, अरुण सिंह, रघुनाथ सिंह, मोहम्मद असलम अंसारी, शिवाजी मुर्मू, हरिप्रसाद वर्मा, सोहन राय, मोहन राम, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद