Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं
अधिकारियों को मिला पारदर्शी और त्वरित निष्पादन का निर्देश
गिरिडीह में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने 100 से अधिक फरियादियों की राशन, पेंशन और भूमि विवाद जैसी समस्याओं को सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने और सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
गिरिडीह: मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, आवास, पेयजल, विद्युत, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। सभी विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ मामलों का निष्पादन करें।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


