आजसू ने दुमका में किया संगठन विस्तार, प्रखंड प्रभारियों की घोषणा
युवाओं, छात्रों और किसानों की आवाज मजबूत करने पर जोर
आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की है। युवा आजसू के जिला प्रभारी असित कुशवाहा ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नई टीम गठित की गई है।
दुमका: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार युवा आजसू के जिला प्रभारी असित कुशवाहा ने संगठन विस्तार अभियान के तहत दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की है।
इस संगठन विस्तार के माध्यम से युवा साथियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। नवमनोनीत सभी प्रभारियों एवं सह प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए युवाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस मनोनयन पर खुशी जताते हुए आजसू के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ताओं जयदेव मंडल, ललन मिश्रा, आनंद मांझी, सितेन कुमार, कर्पूरी ठाकुर, सपन देहरी और गौतम कुमार सहित अन्य लोगों ने सभी नए पदाधिकारिदुमका जिले में आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर युवा आजसू की नई टीम गठित की गई है। संगठन का लक्ष्य गांव-गांव तक पार्टी को मजबूत करना और युवाओं, छात्रों तथा किसानों की आवाज को मजबूती देना है।यों को बधाई दी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
