Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता

आशेश्वर सिंह ब्रह्मऋषि धर्मशाला बिजुलिया में आयोजन

Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
(फ़ोटो)

रामगढ़ के स्थानीय रेड चिली रेस्टोरेंट में '4वीं रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2026' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह और सचिव जे.पी. सिंह के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 31 मई को आशेश्वर सिंह ब्रह्मऋषि धर्मशाला, बिजुलिया में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह 7:00 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष तक के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेंगे, जिसमें करीब 20 से 22 स्कूलों के बच्चों के शामिल होने की संभावना है।

रामगढ़: जिला में होने वाले 4वां रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन 2026 की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेड चिली रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। यह बैठक आगामी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह एवं संचालन सचिव जे.पी. सिंह ने किया। 10 से 55 वर्ष तक के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मई को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से लेकर 55 वर्ष तक के वरिष्ठ वर्ग (आयु वर्ग) के योगासन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

बिजुलिया के ब्रह्मऋषि धर्मशाला में सजेगा मंच

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आशेश्वर सिंह ब्रह्मऋषि धर्मशाला, बिजुलिया (रामगढ़) में किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 7:00 बजे से होगी, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल को समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए कई तकनीकी अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। मौके पर मुख्य रूप से शत्रुघ्न कुमार, गंगाधर महतो, शुभम वर्मा, स्मृति भारद्वाज, प्राची गुप्ता, 

राहुल शर्मा, विवेक लकड़ा समेत कई अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे। एसोसिएशन ने जिले के सभी इच्छुक योगासन खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।20 से 22 विद्यालय के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की आशंका जताई जा रही है। बैठक के समापन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ जिले के युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

प्रतियोगिता विवरण:

तारीख: 31 मई
समय (रिपोर्टिंग): सुबह 7:00 बजे से
स्थान: आशेश्वर सिंह ब्रह्मऋषि धर्मशाला, बिजुलिया, रामगढ़
आयु वर्ग: 10 वर्ष से कम से लेकर 55 वर्ष तक

यह भी पढ़ें: Ramgarh News: बैंक ऑफ इंडिया में विदाई समारोह, शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू और प्रदीप गुप्ता को दी गई भावपूर्ण विदाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश