Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ranchi News: एसबीयू में “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
एसबीयू में एआई आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरला बिरला विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग आधारित तकनीकों तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल प्लेटफॉर्म्स प्लेटफॉर्म्स, नो कोड मशीन लर्निंग टूल्स, गूगल टीचेबल मशीन, ऑरेंज डाटा माइनिंग एवं विभिन्न एआई-संचालित शैक्षणिक प्लेटफॉर्म्स की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों — डॉ विश्वजीत करन, डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी एवं डॉ दीप्ति कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी भूमिका तथा स्मार्ट टीचिंग की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो श्रीधर डांडिन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने आधुनिक शिक्षा में डिजिटल दक्षता, नैतिक एआई उपयोग तथा नवाचार आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं  राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Read More.. Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम
यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं ये 6 चेहरे
तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक
आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी और रबाडा पर रहेंगी नजरें
वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत
13 साल बाद फिर आबाद होगी राइटर्स बिल्डिंग, लौटेगा बंगाल सरकार का ऐतिहासिक केंद्र
राजस्थान के मिश्रोली में मिला करोड़ों साल पुराना भू-विरासत का खजाना
'मेरा काम मनोरंजन करना है'... राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान
इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे