झारखंड टॉपर सन्नी वर्मा को भाजपा ने दिया एक लाख रुपये का सम्मान, 99.60% अंक से रचा इतिहास

झारखंड टॉपर सन्नी वर्मा को भाजपा ने दिया एक लाख रुपये का सम्मान, 99.60% अंक से रचा इतिहास
झारखंड टॉपर सन्नी वर्मा को भाजपा ने दिया एक लाख रुपये का सम्मान।

झारखंड बोर्ड परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र सन्नी कुमार वर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

रांची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड परीक्षा में झारखंड टॉपर करने वाले एक और छात्र सन्नी कुमार वर्मा को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित करते हुए एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

साहू ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आगे की पढ़ाई के लिए उक्त राशि प्रदान कर अपना वादा पूरा किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रांची के मधुकम निवासी ब्रजेश कुमार वर्मा के सुपुत्र सन्नी कुमार वर्मा ने सेंट अलोयसियस हाई स्कूल, रांची से मैट्रिक परीक्षा में 498 अंक (99.60%) प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है।

उनकी यह अद्भुत सफलता से पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सन्नी के पिता कपड़े की दुकान में कार्य करते हैं तथा रात्रि में नाइट गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक छोटे से किराए के कमरे में रहने के बावजूद उन्होंने अपने पुत्र की शिक्षा और सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। यह संघर्ष और सफलता हर युवा के लिए प्रेरणा है।

साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का जो वातावरण बना है, उसी का परिणाम है कि आज साधारण परिवारों से निकलकर भी बच्चे अपनी मेहनत और लगन से असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। मेरा विश्वास है कि समाज के मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थियों को यदि समय पर सहयोग और प्रोत्साहन मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सन्नी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही उन्होंने कहा कि केवल कल्पनाओं या इच्छाओं से कार्य सिद्ध नहीं होते, बल्कि परिश्रम और प्रयास से ही सफलता मिलती है। जिस प्रकार सोए हुए सिंह के मुख में स्वयं शिकार नहीं आता, उसी प्रकार बिना मेहनत के जीवन में सफलता संभव नहीं है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाऊरी एवं मनोज सिंह, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर रांची जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश