Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

200 से अधिक बालक-बालिकाओं के बीच मिट्टी के सिकोरे का किया वितरण

Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया
बच्चों को सिकोरे बांटते शिवा फाउंडेशन

रांची के कांके स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में शिवा फाउंडेशन द्वारा ‘पक्षी बचाओ अभियान’ चलाया गया। इस दौरान 200 से अधिक बच्चों के बीच मिट्टी के सिकोरे वितरित किए गए और उन्हें पक्षियों के लिए पानी रखने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रांची: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज" शिवा फाउंडेशन" के द्वारा कांके स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में ‘पक्षी बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। 

इस अभियान को लेकर विद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक बालक-बालिकाओं के बीच मिट्टी के सिकोरे (पानी के पात्र) का वितरण किया गया। सभी बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने अपने घरों की छतों, आंगन और बालकनी में इन सिकोरे में पानी भरकर पक्षियों की प्यास बुझा सकते हैं। 

सिकोरे पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इसे एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की बात कही।

अभियान के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। 

फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका ने कहा कि “पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी उपस्थिति से ही प्रकृति का संतुलन बना रहता है। यदि हम आज उनकी रक्षा के लिए आगे नहीं आए, तो आने वाले समय में इसका असर पूरे पर्यावरण पर पड़ेगा।”

विद्यालय की प्राचार्या सुषमा तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

शिवा फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार ने कहा कि “इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने घर के बाहर एक सिकोरा रख दे, तो हजारों पक्षियों की जान बचाई जा सकती है।”

इस अवसर पर परना कच्छप, सुभाष मिश्रा, राजेश कुमार सिन्हा, मतलु कच्छप, सुखराम हंस सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

यह अभियान न केवल पक्षियों को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला