गंगा और डॉल्फिन संरक्षण पर NGT में सुनवाई, अरशद नसर को मिला एक माह का समय

14 महीने बाद जेल से निकले अरशद नसर, NGT सुनवाई में हुए शामिल

गंगा और डॉल्फिन संरक्षण पर NGT में सुनवाई, अरशद नसर को मिला एक माह का समय
NGT में गंगा संरक्षण मामले की सुनवाई

साहिबगंज से गुजरने वाली गंगा नदी और डॉल्फिन संरक्षण को लेकर NGT, कोलकाता में अहम सुनवाई हुई। सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर द्वारा दायर याचिका पर ट्रिब्यूनल ने विभिन्न विभागों के जवाबों पर प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए एक माह का समय दिया।

साहिबगंज: साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा नदी, जलीय जीव-जंतु और संरक्षित डाल्फिन के संरक्षण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, ईस्टर्न जोन, कोलकाता में बुधवार को अहम सुनवाई हुई। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा दायर याचिका संख्या-162/23 पर जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और एक्सपर्ट मेंबर ईश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई की।  

क्या है मामला?  

याचिकाकर्ता अरशद नसर ने अपनी याचिका में गंगा नदी और डाल्फिन के संरक्षण के साथ-साथ गंगा नदी के किनारे और नदी मार्ग से स्टोन बोल्डर, चिप्स, मेटल के अवैध परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका में गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की गई है।  

14 महीने बाद सुनवाई में पहुंचे अरशद  

14 महीने बाद जेल से बाहर आए याचिकाकर्ता सैयद अरशद नसर बुधवार को सुनवाई के दौरान खुद मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति को लेकर पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खास चर्चा रही।  

इन विभागों ने दाखिल किया जवाब  
इस मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के निदेशक, झारखंड के खान सचिव व खान निदेशक, झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, साहिबगंज के डीसी, डीएमओ और डीटीओ ने अपना काउंटर एफिडेविट और स्थलीय जांच रिपोर्ट दाखिल की। इसके अलावा गंगा नदी से स्टोन बोल्डर की आपूर्ति करने वाली जी.के. एंटरप्राइजेज कंपनी, मालदा, पश्चिम बंगाल और मां तारा एंटरप्राइजेज कंस्ट्रक्शन कंपनी, मुजफ्फरपुर, बिहार ने भी अपना पक्ष रखा।  

Read More.. पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसे का परिणाम है जीत: संत कुमार घोष

याचिकाकर्ता को मिला एक माह का समय  

एनजीटी ने दाखिल जवाबों पर प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता अरशद नसर की अधिवक्ता पुषाली बनर्जी को आदेश दिया। अधिवक्ता ने समय की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए ट्रिब्यूनल ने एक माह का समय दे दिया।  

Read More.. Sahebganj News: उधवा के रेहान राज बने जिला टॉपर, इंटर साइंस में हासिल किए 467 अंक  

प्रशासन ने ली राहत की सांस  

बुधवार को हुई सुनवाई में एनजीटी द्वारा कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किए जाने से पत्थर कारोबारियों से लेकर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। गौरतलब है कि साहिबगंज में गंगा नदी के रास्ते बड़े पैमाने पर स्टोन चिप्स और बोल्डर का परिवहन होता है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इससे गंगा का इको-सिस्टम और डाल्फिन का प्राकृतिक आवास खतरे में पड़ रहा है।

Read More.. Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट