Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब

पूर्व अभिनेता आरिफ खान रहे जलसे का मुख्य आकर्षण

Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब
(फोटो)

साहिबगंज के बोरियो स्थित मदरसा नूरुल होदा मैदान में आयोजित दो दिवसीय जलसा शनिवार देर रात संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता आरिफ खान (रॉकी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़कर धार्मिक मार्ग चुनने का अपना अनुभव साझा किया। उन्हें सुनने के लिए कई जिलों से लाखों की भीड़ उमड़ी। उलेमाओं ने समाज सुधार, शिक्षा और आपसी भाईचारे पर जोर दिया।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र के मदरसा नूरुल होदा मैदान में जामियातुल-फलाह लीलबनिन व कुल्लिया फातिमातुज़ जहरा लिल बनात की ओर से आयोजित दो दिवसीय जलसा शनिवार देर रात संपन्न हो गया। जलसे का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के पूर्व एक्टर आरिफ खान उर्फ रॉकी रहे। उनकी दीनी तकरीर सुनने और उनसे मिलने के लिए साहिबगंज, तीनपहाड़, गोड्डा, महगामा, ललमटिया, बोआरीजोर, मंडरो, भगैया, बरहेट, हिरणपुर समेत आस-पास के जिलों से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।  

आरिफ खान को देखने-सुनने की दीवानगी  

1990 के दशक में 14-15 फिल्मों और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके आरिफ खान फिल्म ‘फूल और कांटे’ में अपने किरदार से काफी लोकप्रिय हुए थे। मंच से उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर वे तब्लीगी जमात से जुड़ गए और तभी से पूरी तरह धार्मिक कार्यों में लगे हैं। तकरीर के बाद उनसे हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखी गई।  

मौलानाओं ने दी समाज सुधार की नसीहत  

जलसे में झारखंड और अन्य राज्यों से आए मशहूर उलेमाओं ने तकरीर के जरिए लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने, झूठ और बुरे कामों से बचने की नसीहत दी। महिलाओं को पर्दे में रहने, पतियों का सम्मान करने, दीन-इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने, मोबाइल का गलत इस्तेमाल न करने, पड़ोस के गरीबों का ख्याल रखने और अमन-चैन से मिलजुलकर रहने का पैगाम दिया गया।  

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान लगाए गए थे। इस मौके पर जलसा कमिटी के अध्यक्ष मौलाना खुर्शीद आलम, कौसर फैजी, नसीम अंसारी, कैश अंसारी, कुर्बान अंसारी, मुख्तार अली, शरीफ अंसारी, जावेद अंसारी, मंजूर आलम, मुजाहिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में उलेमा और कमिटी के सदस्य मौजूद थे। दो दिनों तक चले इस जलसे में देर रात तक तकरीर और दुआओं का दौर चलता रहा। लोगों ने इसे इल्म और इस्लाह का बड़ा जरिया बताया।

Read More.. Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
Giridih News: जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन, खिलाड़ियों के बीच उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट माहौल
Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत
Sahebganj News: श्रीकुंड में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल
Sahebganj News: गौ दिवस पर तहसील कार्यालय में लगेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान
Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: अबुआ आवास योजना में लापरवाही, लाभुकों ने बोरियो थाना में दिया पीआर बॉन्ड
Sahebganj News: समस्याओं को लेकर चैंबर ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों पर सभी पार्षदों संग हुई चर्चा 
Koderma News: वाहन हटाने के दौरान एक घंटा रहा सड़क जाम
Koderma News: शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल