Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
स्मृति चिह्न भेंटकर थाना प्रभारी का किया सम्मान
गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार के स्थानांतरण पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक सादे समारोह में उन्हें विदाई दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने रवि कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सहयोगात्मक व्यवहार और बेहतर पुलिस-प्रेस समन्वय की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। निवर्तमान थाना प्रभारी ने भी पत्रकारों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
गोमिया: थाना प्रभारी रवि कुमार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सादे समारोह में विदाई दी। कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों ने कुमार के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने कहा कि थाना प्रभारी के रूप में रवि कुमार का व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा और उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम किया।
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की कामना की। निवर्तमान थाना प्रभारी रवि कुमार ने भी पत्रकारों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय पत्रकार मौजूद थे।
Related Posts

