Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण

कार्डधारियों से वितरण और पारदर्शिता पर लिया फीडबैक

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
(फोटो)

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने रविवार को चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा गांव में एक जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक और वितरण पंजी की जांच की और कार्डधारियों से सीधे बात कर राशन की गुणवत्ता व नियमितता की जानकारी ली। उपायुक्त ने दुकानदार को सभी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बोकारो: रविवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत झालबरदा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान लाइसेंस संख्या 6/सीकेवाई/3 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्यान्न आवंटन एवं उपलब्धता की जानकारी ली तथा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित कार्डधारी उपासी देवी व अन्य से सीधे संवाद कर राशन वितरण की स्थिति, नियमितता एवं पारदर्शिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाभुकों से मिल रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया को लेकर भी फीडबैक लिया।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने पीडीएस दुकानदार महेश प्रसाद सिंह चौधरी को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण से संबंधित पंजी अद्यतन रखने तथा सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
Giridih News: जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन, खिलाड़ियों के बीच उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट माहौल
Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत
Sahebganj News: श्रीकुंड में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल
Sahebganj News: गौ दिवस पर तहसील कार्यालय में लगेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान
Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: अबुआ आवास योजना में लापरवाही, लाभुकों ने बोरियो थाना में दिया पीआर बॉन्ड
Sahebganj News: समस्याओं को लेकर चैंबर ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों पर सभी पार्षदों संग हुई चर्चा 
Koderma News: वाहन हटाने के दौरान एक घंटा रहा सड़क जाम
Koderma News: शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल