Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत

शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए एकजुटता की अपील

Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत
(फोटो)

गिरिडीह के मिर्जागंज में तैलिक साहू सभा द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण किया और समाज को संगठित होकर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद साहू, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान पर बल दिया।

गिरिडीह: तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में आज साहू समाज नगर समिति मिर्जागंज के द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मिर्जागंज बाजार में नगर भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो (धनबाद) ने भामाशाह के प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ढुल्लू महतो (धनबाद), विशिष्ट अतिथि, पूर्व मंत्री, योगेंद्र प्रसाद साहू, (झारखंड), पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, ( कोडरमा) शालिनी गुप्ता, निदेशक,  टफकॉन, टी एम टी मोहनलाल साव आदि मौजूद थे।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में समाज को संगठित होने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भामाशाह की तरह त्याग की भावना से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान और व्यापारी वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज साहू समाज पर हर समाज के लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। हम दानवीर भामाशाह के वंशज से आते हैं, उन्होंने कहा कि राजनीति जड़ है, इस पेड़ से कितने लोग को छाया मिलेगा, उस दिशा पर काम करें। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में सेवा की भावना से काम कर रहे हैं, मोदी जी देश के हित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में एक समाज को लेकर आगे नहीं बढ़ सकते, इसलिए हर समाज को लेकर मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। यही कारण है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे विश्व में नंबर वन में है। कहा कि दानवीर भामाशाह केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक हैं।

पूर्व मंत्री योगेन्द्र प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में समाज बिखरा बिखरा सा लगता है, समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। अपने समाज को तन मन धन से राजनीति में चुनाव जीताना चाहिए। यही समाज का लक्ष्य होना चाहिए। राजनीति वह चाभी है जो हर ताला को खोलता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चेतना की कमी है।

Read More.. Giridih News: भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल, दोरहिया में ग्रामीणों की बड़ी बैठक

राजनीतिक चेतना जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड में एक प्लेटफार्म तैयार कर रहा हूं, और उस प्लेटफार्म पर समाज के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि साहू समाज के देखरेख में मिर्जागंज में मंदिर निर्माण, धर्मशाला निर्माण तथा आज भामाशाह का प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम हुआ। समाज के देखरेख में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम इस क्षेत्र में हुआ है यह इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जरूरत इस बात की है राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो। आप अपना नेता तैयार करें ताकि आपके सुख-दुख में नेता साथ रहे हैं और समाज को लेकर चलें। 

Read More.. Giridih News: लू से बचाव को लेकर बड़ा फैसला, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि राजनीति में सर्वस निछावर करना पड़ता है, तभी आपकी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। भामाशाह का जीवन समाज सेवा, सहयोग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से शिक्षा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। टफकॉन टी एम टी के निदेशक मोहनलाल साव ने कहा कि समाज के आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने रोजगार, व्यवसाय और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालगोबिन्द साव ने की, जबकि मंच संचालन धर्म प्रकाश साहू ने किया। 

Read More.. लू का कहर: गिरिडीह प्रशासन ने जारी की सावधानी और बचाव गाइडलाइन

मौके पर उमाशंकर साव, रंजीत कुमार साव, संतोष कुमार साव, सदानंद साव, पंकज कुमार साव, शिवनाथ साव, संजय प्रसाद साव, विनीता साव, अशोक साव, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार साव, देवेंद्र कुमार, नारायण साव, मुनेश्वर साव, विजय साव, सुमित कुमार, सूरज कुमार, प्रभाकर साहू, ललन साहू, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष  रिपुसुदन साहू, मुनेश्वर साहू प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष उमाचरण साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष बालगोविंद साहू, महासचिव धर्मप्रकाश साहू, संजय साहू, अरुण साहू, शिव नाथ साहू, प्रवीण साहू, अशोक साहू, अरविन्द साहू, पवन साहू, गोविंद साहू, विश्वेश्वर साहू,  अध्यक्ष रंजीत साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महामंत्री पंकज कुमार साहू, विजय साहू, प्रभाकर साहू, ललन साहू, रामदास साहू, रामचंद्र साहू, आदि काफी संख्या में स्वजाति बंधु, माता, और बहने मौजूद थे। समारोह का समापन समाज की एकता, विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात PM Modi Sikkim Visit: 50वें राज्य स्थापना दिवस पर 4,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Bokaro News: पत्रकारों ने थाना प्रभारी रवि कुमार को दी भावभीनी विदाई
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण
Giridih News: जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का सफल समापन, खिलाड़ियों के बीच उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट माहौल
Giridih News: बिखराव छोड़ एकजुट हो साहू समाज: पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य स्तरीय आंदोलन का दिया संकेत
Sahebganj News: श्रीकुंड में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल
Sahebganj News: गौ दिवस पर तहसील कार्यालय में लगेगा गौ सम्मान आह्वान अभियान
Sahebganj News: दो दिवसीय जलसा संपन्न, फूल और कांटे एक्टर को सुनने उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: अबुआ आवास योजना में लापरवाही, लाभुकों ने बोरियो थाना में दिया पीआर बॉन्ड
Sahebganj News: समस्याओं को लेकर चैंबर ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों पर सभी पार्षदों संग हुई चर्चा 
Koderma News: वाहन हटाने के दौरान एक घंटा रहा सड़क जाम
Koderma News: शादी समारोह में पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल