लू का कहर: गिरिडीह प्रशासन ने जारी की सावधानी और बचाव गाइडलाइन
डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर जैसी समस्याओं से बचाव की सलाह
Giridih में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पिएं, लिक्विड डाइट लें और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें।
गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के द्वारा जानकारी दी गई कि आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है। जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए उपायुक्त के द्वारा जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी के कमी से होने वाली बिमारियों से बचाया जा सके। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

● गर्मी के प्रकोप से बचे रहने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है...
● क्या करें
● क्या न करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें। साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।
( गिरिडीह से सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट )
