Giridih News: कुएं में मिले दो बच्चियों के शव, पूरे गांव में पसरा मातम
सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में हुआ हादसा
Sariya Police Station Area के अंतर्गत लालोकोनी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात शौच के लिए गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसे में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना के बाद शनिवार स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया।जब तक दोनों को कुएं से बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव की है। मृतकों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि दोनों शुकवार रात शौच के लिए गई थी । वापस नही लौटने पर लोगों ने खोज बीन की। इस दौरान शनिवार को दोनों के शव कुएंं मे तैरते मिले। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी पिंकू कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

