साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक दुबे होंगे नए डीसी

हेमंत सती का हजारीबाग डीसी पद पर हुआ तबादला

साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक दुबे होंगे नए डीसी
दीपक दुबे (फाइल फोटो)

झारखंड सरकार ने साहिबगंज जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपायुक्त हेमंत सती का तबादला कर दिया है।

साहिबगंज: झारखंड सरकार ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साहिबगंज जिले के उपायुक्त हेमन्त सती का तबादला कर दिया गया है।

हेमन्त सती 2017 बैच के आईएस अधिकारी हैं। वे साहिबगंज के 36वें उपायुक्त के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। इस औचक फैसले के बाद से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, जिले की कमान अब दीपक कुमार दुबे के हाथों में सौंपी गई है। वे जल्द ही जिले की नई उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। साहिबगंज के निवर्तमान उपायुक्त हेमन्त सती का तबादला हजारीबाग के डीसी के पद पर किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी अविलंब नए स्थान पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि पंचायत चुनाव पूर्व की तैयारियों और विकास कार्यों की गति बढ़ाने के लिहाज से भी इन्हें जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रशासनिक बदलाव के जरिए साहिबगंज में विकास कार्यों को नई दिशा देने की तैयारी है। अब देखना होगा कि नए उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के क्या नई दिशा मिलती है?

कौन हैं दीपक कुमार दुबे?

झारखंड कैडर के 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार दुबे झारखंड के साहिबगंज जिले के नए डीसी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके पूर्व वह गोड्डा डीडीसी पद पर कार्यरत थे। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर से वित्त में विशेषज्ञता के साथ प्रबंधन में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा किया है।

Read More.. Sahebganj News: आरपीएफ ने चोरी के 8 मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

EXPLAIN: दो-तिहाई बहुमत नहीं, फिर भी बिल पेश, क्या सरकार ने पहले से तय कर रखी थी सियासी चाल? EXPLAIN: दो-तिहाई बहुमत नहीं, फिर भी बिल पेश, क्या सरकार ने पहले से तय कर रखी थी सियासी चाल?
साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक दुबे होंगे नए डीसी
हजारीबाग को मिला नया कप्तान: अमन कुमार ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस
महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, नारी सशक्तिकरण पर चोट : धनंजय पुटूस
Ramgarh News: नए डीसी ऋतुराज ने संभाली कमान, विकास पर फोकस
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
'ठोस कदम नहीं उठाए तो पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करेंगे', सुप्रीम कोर्ट की MP सरकार को फटकार, जानिए पूरा मामला
कोडरमा व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Chaibasa News: बहन की शादी से 4 दिन पहले युवक ने की खुदकुशी, गांव में पसरा मातम
Giridih News: कुएं में मिले दो बच्चियों के शव, पूरे गांव में पसरा मातम
Jamshedpur News: सेवाव्रती नील संघ क्लब में बांग्ला नववर्ष उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा माहौल
थार एक्सीडेंट नहीं, प्यार और गुस्से ने रचा खूनी प्लान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा