Sahebganj News: आरपीएफ ने चोरी के 8 मोबाइल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली से बरहरवा के बीच फोन चोरी की वारदात
बरहरवा में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था। आरोपी के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत ₹5 लाख से अधिक बताई जा रही है।
साहिबगंज: आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन से एक व्यक्ति को ट्रेन संख्या 14004 में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान इकबाल शेख (57 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से 8 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत ₹5,01,992 है।

आरपीएफ ने जब्ती की प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी भी की और आरोपी को जीआरपी बरहरवा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार, कांस्टेबल अनिल कुमार, सहायक कांस्टेबल अजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बबलू दास, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल नितेश कुमार, हेड कांस्टेबल आर. के. साह, आरपीएफ मालदा इंस्पेक्टर राजकुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर यादव, एसआई नंदन कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
- एक काले रंग का OnePlus एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक काले रंग का POCO एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक टाइटेनियम ग्रे रंग का Samsung मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक काले रंग का OnePlus एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक काले रंग का Vivo एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक ग्रे रंग का Motorola एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक हल्के नीले रंग का Apple iPhone (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
- एक काले रंग का OnePlus एंड्रॉयड मोबाइल (बिना सिम कार्ड, लॉक स्थिति में)
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
