Sahebganj News: मालदा मंडल में 10 अप्रैल से पटरियों पर दौड़ेंगी मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

छोटे व्यापारियों और छात्रों के लिए वरदान साबित होगी मेमू सेवाओं की बहाली

Sahebganj News: मालदा मंडल में 10 अप्रैल से पटरियों पर दौड़ेंगी मेमू ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
(फोटो)

पूर्वी रेलवे के मालदा रेलमंडल ने साहिबगंज, रामपुरहाट, जमालपुर और किऊल रूट पर महत्वपूर्ण मेमू सेवाओं को 10 अप्रैल से बहाल करने का निर्णय लिया है। 12 कोच वाले नए मेमू रैक के साथ चलने वाली इन ट्रेनों से दैनिक यात्रियों और छोटे व्यापारियों को सस्ती और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

साहिबगंज: पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन ने दैनिक यात्रियों और आम जनता को बड़ी राहत देते हुए कुछ महत्वपूर्ण मेमू सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बारह कोच वाले दो नए मेमू रैक के साथ इन सेवाओं को पुनः शुरू किया जा रहा है। रेलवे ने साहिबगंज, रामपुरहाट, जमालपुर और किऊल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बहाली की तिथियां भी निर्धारित कर दी हैं।

मालदा रेलमंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे यात्रियों को सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन मेमू सेवाओं की बहाली से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन सेवाओं की बहाली से उन दैनिक यात्रियों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को फायदा होगा जो साहिबगंज, भागलपुर और रामपुरहाट पर नियमित यात्रा करते हैं। पिछले कुछ सालों से इन सेवाओं के बंद या कम होने की वजह से यात्रियों को निजी परिवहन या अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

इस बार इन ट्रेनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें 12 कोचों और मेमू रैक के साथ चलाया जाएगा। इससे ट्रेनों में यात्री क्षमता बढ़ेगी, जिससे पीक आवर्स (भीड़भाड़ वाले समय) में यात्रियों को काफी सुविधा होगी और सीटों की उपलब्धता में भी सुधार आएगा। ये सभी ट्रेनें दस अप्रैल से पटरियों पर दौड़ेंगी।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: महाराजपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी, 27 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा

- 63406 साहिबगंज - रामपुर हाट मेमू 10 अप्रैल से चलेगी।
- 63405 रामपुरहाट - साहिबगंज मेमू 11 अप्रैल से चलेगी।
- 63431 / 63432 साहिबगंज - जमालपुर - साहिबगंज मेमू 10 अप्रैल से चलेगी।
- 63423 / 63424 जमालपुर - किऊल - जमालपुर मेमू 10 अप्रैल से चलेगी।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: मिर्जाचौकी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देवी मंदिर के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला
Bokaro News: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और बिक्री के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now