Sahebganj News: महाराजपुर में रामनवमी महोत्सव की भव्य तैयारी, 27 मार्च को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
रामनवमी महोत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक
महाराजपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 27 मार्च को दोपहर 2:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और भगवान श्रीराम की झांकियों के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के बीच नगर भ्रमण करेंगे।
Sahebganj News: रामनवमी के पावन पर्व को लेकर महाराजपुर में उत्साह और भक्ति का माहौल बनने लगा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीरामनवमी महोत्सव समिति, महाराजपुर के तत्वावधान में 27 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा महाराजपुर बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण से पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते दिनों आयोजित की गई थी।
हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक शस्त्र प्रदर्शन, भक्ति संगीत और भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के बीच नगर भ्रमण करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने महाराजपुर और आस-पास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजपुर की रामनवमी शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगी और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
