Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
ग्रामीणों का आरोप: विभाग ने कागजों पर योजना को सफल दिखाकर की खानापूर्ति
साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। भौंरा बांध गांव में करीब एक दर्जन टंकियां लगाई गई हैं, लेकिन कहीं मोटर गायब है तो कहीं निर्माण कार्य अधूरा है। वार्ड सदस्य और आंगनबाड़ी सेविका के घर के पास स्थित जल मीनारें भी बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस भ्रष्टाचार और लापरवाही की जांच की मांग की है।
बरहरवा: सरकार की महत्वाकांक्षी सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकड़ पंचायत के भौंरा बांध गांव में हालात बेहद चिंताजनक हैं। यहां 10-12 सोलर पानी टंकियां लगाई गईं, लेकिन विडंबना यह है कि ग्रामीण आज भी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर योजनाएं केवल कागजों में सफल दिखाई गई, जबकि हकीकत में यह पूरी तरह फेल साबित हुई। जानकारी के अनुसार, वार्ड सदस्य विनय मुर्मू के घर के पास स्थापित सोलर पानी टंकी में मोटर ही नहीं लगाया गया है। महज टंकी खड़ी कर खानापूर्ति कर दी गई।
वहीं, आंगनबाड़ी सेविका सकीना बीबी के घर के पास एक सोलर जल योजना अधूरी पड़ी है। वहां सिर्फ नींव खोदकर लोहे की छड़ लगा दी गई और काम बीच में ही छोड़ दिया गया। उज्जेला बीबी के घर के पास लगी सोलर टंकी भी बंद पड़ी है, जिससे एक भी परिवार को पानी नहीं मिल रहा। गांव के गरीब और आम लोग आज भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाओं का ढोल पीट रही है, तो दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
