Sahebganj News: पोखरिया पहाड़ पर पहुंची सरकार: उपायुक्त ने घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

8 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प: प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

Sahebganj News: पोखरिया पहाड़ पर पहुंची सरकार: उपायुक्त ने घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
(फोटो)

साहिबगंज के सुदूरवर्ती पोखरिया पहाड़ पर उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में विशेष जनता दरबार आयोजित कर विकास की नई इबारत लिखी गई उपायुक्त ने खुद ग्रामीणों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना और अप्रैल माह तक गांव में बिजली पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया इस दौरान जर्जर विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार और महिलाओं को हस्तशिल्प प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया प्रशासन की इस सीधी पहुंच से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।

साहिबगंज: सुदूरवर्ती और दुर्गम क्षेत्र पोखरिया पहाड़ में जिला प्रशासन ने विकास की नई पहल करते हुए विशेष जनता दरबार का आयोजन किया। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में प्रशासनिक टीम सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंची और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइन्द, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।     

इस अवसर पर उपायुक्त ने पोखरिया पहाड़ में रहने वाले 36 परिवारों के घर-घर जाकर हालात जाने। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी परेशानियां रखीं। उपायुक्त ने बताया कि गांव तक पहुंचने वाला करीब 8 किलोमीटर लंबा रास्ता जर्जर स्थिति में है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने की संभावना जताई गई है। पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने पोखरिया के पास स्थित प्राकृतिक झरने से जल आपूर्ति की योजना बनाई है। इसके तहत जल टंकी का निर्माण कर हर घर तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा। अप्रैल तक सभी घरों में पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

बिजली सुविधा को लेकर उपायुक्त ने 'मूर्जी (Muji) योजना' के तहत सभी 36 घरों को बिजली कनेक्शन देने की घोषणा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अप्रैल के अंत तक यह कार्य पूरा किया जाए। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया के निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई गई। उपायुक्त ने पुरानी इमारत को हटाकर नया भवन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालय और किचन शेड के निर्माण की भी बात कही। उपायुक्त ने बताया कि सभी पात्र ग्रामीणों को पीवीटीजी पेंशन दी जा रही है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और कौशल विकास विभाग के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ने की योजना है। इसके लिए युवाओं का बायोडाटा और आधार कार्ड संग्रह किया जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लघु कुटीर उद्योग विभाग द्वारा बांस, शिल्प और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जन्म प्रमाण पत्र, बिरसा हरित ग्राम योजना, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पलाश (JSLPS), आयुष्मान भारत और मनरेगा जॉब कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इनका लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण तक बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। जिला प्रशासन आपके साथ है और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। पोखरिया पहाड़ में आयोजित यह जनता दरबार न केवल समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप भी तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें राजधानी रांची में फायरिंग से सनसनी, दो गुट आमने-सामने, CCTV में दिखा खौफनाक सच

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now