Deputy Commissioner Hemant Sati
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस दौरान जिले के शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, म्यूटेशन, सीएनटी एक्ट, एनटीपीसी मुआवजे, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया। Hazaribagh News: सरकारी जमीनों और तालाबों पर चला प्रशासन का डंडा, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
Published On
By Anjali Sinha
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि, तालाबों और जलाशयों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत सदर अंचल के कृष्णपुरी तालाब और मटवारी तालाब क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। इसके साथ ही, सदर प्रखंड के हुडहुडू में 7.5 एकड़ की तालाब भूमि (खाता संख्या-148, प्लॉट संख्या-1096) पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है। Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कानून-व्यवस्था, मोबाइल चोरी, अवैध खनन और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने विशेष कमिटी गठन, पुलिस गश्ती बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। एक सप्ताह बाद नौका सेवा पुनः बहाल, साहिबगंज-मनिहारी आने-जाने वालों यात्रियों में खुशी
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज और बिहार के मनिहारी के बीच गंगा में नाव संचालन 7 अप्रैल से फिर शुरू हो गया है। उपायुक्त हेमंत सती ने नाविकों के आग्रह पर आधी क्षमता और अनिवार्य लाइफ जैकेट जैसी शर्तों के साथ अनुमति दी है। एक सप्ताह से बंद इस सेवा के कारण यात्रियों को भागलपुर होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए NDRF और जल पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी। Sahebganj News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: एक एथलीट और दो कोच का चयन
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज: जिले के लिए गर्व का क्षण है। प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स में जिले से एक एथलीट और दो कोच का चयन हुआ है। आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के एमानुएल किस्कू ने 110 मीटर हर्डल्स और 4×100 मीटर... Sahebganj News: पोखरिया पहाड़ पर पहुंची सरकार: उपायुक्त ने घर-घर जाकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के सुदूरवर्ती पोखरिया पहाड़ पर उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में विशेष जनता दरबार आयोजित कर विकास की नई इबारत लिखी गई उपायुक्त ने खुद ग्रामीणों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना और अप्रैल माह तक गांव में बिजली पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया इस दौरान जर्जर विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार और महिलाओं को हस्तशिल्प प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया प्रशासन की इस सीधी पहुंच से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। Sahebganj News: उपायुक्त ने की कृषि और आत्मा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में हालिया वर्षा से हुई फसलों की क्षति का आकलन किया और किसानों को यूरिया के अत्यधिक उपयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया बैठक में बताया गया कि जिला डिजिटल क्रॉप सर्वे में राज्य में चौथे स्थान पर है साथ ही उपायुक्त ने मिलेट मिशन के तहत सात मिलेट कैफेटेरिया की स्थापना और ब्लॉकचेन प्रणाली में नए किसानों के निबंधन में तेजी लाने की बात कही इसके अलावा सोलर पंप वितरण और रबी बीजों के सफल वितरण पर संतोष जताते हुए आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने भूमि विवाद, अबुआ आवास, राशन वितरण और सड़क निर्माण से संबंधित आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। यह जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण
Published On
By Anjali Sinha
साहिबगंज के किसानों को आधुनिक पशुपालन और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर एक विशेष पहल की गई है। आत्मा योजना के तहत जिले के 25 चयनित किसानों को रांची स्थित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। 09 से 14 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मुर्गी एवं बत्तख पालन, रोग प्रबंधन और टीकाकरण की तकनीक सिखाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक आजीविका को बढ़ावा देना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में आईटीडीए व कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, शिक्षा गुणवत्ता और मुख्यमंत्री योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, सेविका-सहायिका नियुक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिशा-निर्देश दिए गए। संविधान के पालन से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव: उपायुक्त
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज में सिद्धो-कान्हु स्टेडियम परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। उपायुक्त हेमन्त सती ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। 