Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर हुई गहन चर्चा

Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

साहिबगंज में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, सेविका-सहायिका नियुक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिशा-निर्देश दिए गए।

साहिबगंज : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमन्त सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर शीघ्र हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुँच सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियुक्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और सेवाएं बाधित न हों। इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्यादान योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, महिला पर्यवेक्षक सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता