मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी निभाई
साहिबगंज के मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्रों से इंटरनेट और एआई का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।
साहिबगंज : मॉडल कॉलेज राजमहल, में (सिद्धो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका, झारखंड की अंगीभूत इकाई) के सेमिनार सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर “कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंटरनेट और एआई का प्रयोग सोच-समझकर, जिम्मेदारी के साथ करें तथा साइबर सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही डिजिटल युग में सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों- मीठी कुमारी, सिफा और प्रसेनजीत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
