वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर की 60 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, संस्कृति फाउंडेशन ने दिया सिलाई प्रशिक्षण

छह माह के प्रशिक्षण में महिलाओं ने सीखी आधुनिक सिलाई और डिजाइनिंग

वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर की 60 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, संस्कृति फाउंडेशन ने दिया सिलाई प्रशिक्षण

जमशेदपुर के वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण के बाद 60 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

जमशेदपुर : वर्मामाइंस लक्ष्मीनगर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 60 महिलाओं को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई के आधुनिक तरीकों के साथ-साथ कपड़ा डिज़ाइन, मरम्मत कार्य एवं छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने की जानकारी भी दी गई।

सर्टिफिकेट वितरण समारोह में संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की गई। लक्ष्मी नगर विकास  समिति के नरेंद्र कुमार महासचिव 
  श्यामसुंदर प्रसाद अध्यक्ष, कुलदीप कोर, कृष्ण सैंडल उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता