Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन

दवा सेवन पर रैपिड रिस्पांस टीम रहेगी तैनात

Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन

कोडरमा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए आईडीए 2026 का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज द्वारा डीईसी एवं अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया गया। यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक बूथ एवं घर-घर जाकर चलाया जाएगा।

कोडरमा : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए आईडीए 2026) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

तत्पश्चात उपायुक्त ने स्वयं डीईसी एवं कृमिनाशक दवा अल्बेंडाजॉल का सेवन कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दवा की निर्धारित खुराक ली। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिले में 10 से 25 फरवरी 2026 तक वृहद स्तर पर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम.डी.ए) अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को बूथ स्तर पर तथा 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को डीईसी एवं अल्बेंडाजॉल की निर्धारित खुराक खिलाई जाएगी।

उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि सभी स्वस्थ व्यक्ति फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दवा का अवश्य सेवन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को यह दवा लेनी चाहिए।

दवाएं पूरी तरह सुरक्षित एवं विश्वसनीय हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां होती हैं, उसी प्रकार फाइलेरिया भी मच्छरों से फैलता है, परंतु इसके लक्षण वर्षों बाद दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि अल्बेंडाजॉल के सेवन से आंतों में पनप रहे कृमियों का नाश होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चों में कुपोषण की समस्या भी दूर होती है। उन्होंने पुनः सभी स्वस्थ नागरिकों से डीईसी की खुराक अनिवार्य रूप से लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एम.डी.ए आई.डी.ए कार्यक्रम के दौरान यदि किसी व्यक्ति में दवा सेवन के बाद प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देता है, तो रैपिड रिस्पांस टीम तत्काल सहायता के लिए तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान एवं इससे जुड़ा प्रशिक्षण कर्मियों की क्षमता को सशक्त करेगा और अनुसरण दल के सक्रिय रहने से प्रभावित व्यक्तियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक (सहिया) पंकज कुमार, जिला वीबीडी सलाहकार कृष्ण कांत मणि, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनित अग्निहोत्री, दीपेश कुमार, शम्भु कुमार, ललन कुमार राणा, अभिनाश आनंद, प्रमोद कुमार मधुकर सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें कांटाटोली–सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति पर प्रशासन सख्त

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता