मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
रोजगार दिवस पर ग्रामीणों में दिखा उत्साह
साहिबगंज के पूर्वी जामनगर पंचायत में मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के बीच जॉब कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफरान अख्तर ने कहा कि मनरेगा योजना केवल रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद और आस्था है।
साहिबगंज : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) रोजगार दिवस के अवसर पर पूर्वी जामनगर पंचायत क्षेत्र के रोजगार सेवक सह बीएलडब्लू दीपक महतो, सहायक अली हुसैन और राजमहल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफरान अख्तर के द्वारा ग्रामीणों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड वितरण किया गया।

आगे उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने और गरीबी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मोहम्मद सिफ़ान अख्तर ने कहा कि इसके लिए सभी वर्ग के लोगों को मिलकर काम करना होगा, ताकि इस योजना का लाभ। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
