सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
31 जनवरी की शाम घर से निकले, अब तक नहीं लौटा युवक
सोनाहातू प्रखंड के डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो पिछले छह दिनों से लापता हैं। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। देवेंद्र नाथ महतो ने परिजनों से मिलकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
रांची : सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो (उम्र 25 वर्ष) पिछले छह दिनों से लापता हैं। वे सोहन लाल महतो के पुत्र हैं। इस गंभीर घटना की सूचना मिलने पर 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और सोनाहातू थाना पहुंचकर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप से खोजबीन के करंट स्टेटस की विस्तृत जानकारी लिया। और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीरता से खोजबीन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और पुलिस प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर देखना चाहिए।
बताते चलें कि लापता हरिहर महतो का 26 दिन का नवजात पुत्र है। उनके अचानक लापता होने से पत्नी और माँ का रो-रो कर बेहद बुरा हाल है। पूरा परिवार गहरे सदमे में है और प्रशासन से जल्द से जल्द हरिहर महतो का पता लगाने की गुहार लगा रहा है।
देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रशासन से अपील की कि इस मामले में त्वरित कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और राहत मिल सके। बताते चलें कि आज पुलिस चौकी में थाना प्रभारी से वार्ता के दौरान अर्जुन महतो, अशोक महतो, प्रदीप महतो आदि पीड़ित परिवार मौजूद रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
