औरोरा 26 कला-संस्कृति समारोह का भव्य शुभारंभ, छात्रों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच
ATS एसपी ऋषभ कुमार झा ने किया औरोरा 26 का उद्घाटन
औरोरा 26 समारोह के शुभारंभ पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं और फूड स्टॉल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। ATS एसपी ऋषभ कुमार झा ने छात्रों को नशा से दूर रहकर खेल और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास और रचनात्मकता को मंच प्रदान करता है।
रांची : चार दिवसीय औरोरा 26 का आज कला संस्कृति समारोह का शुभारंभ सुपरिडेंट ऑफ पुलिस ATS ऋषभ कुमार झा के हाथों फीता काटकर और गुब्बारे उड़ा कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के मामलों के डीन डॉ अशोक शरण, सेंटर के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा, कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अविजीत मुस्तफी, डॉ वंदना भट्टाचार्य की गरिमामय उपस्थिति में हजारों की संख्या में उपस्थित छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी संकायों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया गया, जहां से वे अपने हुनर को मंच दे सकते हैं। छात्र अपने कौशल विकास का हर मंच में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ कचौड़ी-चाट मसाला, तो दूसरी तरफ झारखंडी जायके वाले बारा, ढुस्का, पिज़्ज़ा, बर्गर से लेकर पानी पूरी के स्टॉल लगाकर अपने मोहक व्यवहार से मैनेजमेंट की बारीकियों का खुले मंच पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

आज के इस कार्यक्रम के शुभारंभ में बोलते हुए मुख्य अतिथि ऋषभ कुमार झा ने खुले मंच से विद्यार्थियों को नशा मुक्त युवाओं की फौज खड़ी करने का आह्वान किया। उन्होंने नशा कर रहे युवाओं को तत्काल ड्रग्स और शराब से दूरी बनाकर कला, संस्कृति और खेलों से जुड़ने की बात कही। उन्होंने औरोरा के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा को इस प्रकार के आयोजन कर युवाओं को मंच देने पर बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने की बात कही।
डीन डॉ अशोक शरण ने कहा कि औरोरा के इस मंच पर खड़े होते ही उस उमंग और जोश को महसूस कर रहा हूँ, जो कॉलेज के दिनों की यादें ताजा कर देता है।
केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने चार दिवसीय औरोरा 26 के हर कार्यक्रम के बारे में बातें रखीं। उन्होंने बताया कि आज के विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आने वाले भविष्य की उलझनों से आप शांत और खुशियों के साथ लड़ सकें। उन्होंने कहा कि मंच का सम्मान हम अतिथियों से नहीं, बल्कि आप जैसे युवाओं के उत्साह से गौरव बढ़ाता है।
डॉ अविजीत मुस्तफी और डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कबड्डी के मैदान में उपस्थित होकर खेल रहे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और इस प्रकार के अवसरों से जुड़े रहने की बात कही।
कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने कार्यक्रम के संचालन में सहायक सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। डॉ अभय रंजन, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ मानसी, अमृता प्रियम, डॉ अनीश हैदर, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ सोमनाथ सहित सभी विभागों के शिक्षक और छात्र चार दिवसीय इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
