मधुकरपुर में जिला स्तरीय किसान मेला, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

30 स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

मधुकरपुर में जिला स्तरीय किसान मेला, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया उद्घाटन
जिला स्तरीय किसान मेला का फीता काट कर उद्घाटन करते मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

मधुकरपुर में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील की।

बोकारो : कसमार प्रखंड अंतर्गत मधुकरपुर में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्री योगेन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों से आए हजारों किसानों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, सब्जी उत्पादन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती, उन्नत बीजों के प्रयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ किसानों को सब्जी उत्पादन, बागवानी, पशुपालन एवं मिश्रित खेती को अपनाना चाहिए, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी संभव हो सके।

किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

माननीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई, कीट-रोग या फसल क्षति से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो उसका समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान मेला नई तकनीक सीखने, अनुभव साझा करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

30 स्टॉल, उत्कृष्ट किसानों को सम्मान

कृषि मेला सह प्रदर्शनी में कृषि एवं संबद्ध विभागों, बीज विक्रेताओं, कृषक पाठशाला जरीडीह एवं अन्य संस्थाओं द्वारा कुल 30 स्टॉल लगाए गए। मेले में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 50 किसानों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागतयोग्य कदम: सरयू राय

प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी में रबी मौसम की सब्जियों एवं कृषि उत्पादों ने सभी का ध्यान खींचा। किसानों द्वारा प्रदर्शित 18 किलोग्राम का कद्दू, 17 किलोग्राम का ओल, रंगीन फूलगोभी, सुपारी तथा एक ही पौधे में 16 किलोग्राम टमाटर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

यह भी पढ़ें 149 मिलियन ईमेल-पासवर्ड लीक! क्या आपका अकाउंट भी खतरे में? ऐसे करें जांच और बचाव

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी बोकारो मो. शाहिद ने मंत्री का स्वागत किया। मंच संचालन बीटीएम बबलू सिंह ने किया। मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सफल रूप से संपन्न हुआ।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र
विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी