बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी

युवाओं और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2026-27 को देश के विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में अहम कदम है। इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है तथा विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत किए जाने को नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज जिस “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर सवार है, इस बजट से उसे नई रफ्तार मिलेगी। पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म्स देश के साहसी, प्रतिभाशाली और आकांक्षाओं से भरे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि वह जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है। 140 करोड़ नागरिकों का संकल्प है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक साझेदार और गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें सरायकेला में बैंक कर्मी की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के वर्षों में हुए बड़े ट्रेड डील्स का अधिकतम लाभ देश के युवाओं तथा छोटे और मध्यम उद्योगों को मिले, इसके लिए बजट में अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें पत्नी हत्या मामले में झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला, उम्रकैद की सजा रद्द

मोदी ने कहा कि इस बजट में सनराइज सेक्टर्स को अभूतपूर्व समर्थन दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वॉटरवेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास तथा शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड्स को बढ़ावा देने जैसे कई बड़े कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें Dumka News : गोपीकांदर में ओवरलोड बालू लदा ट्रेलर पलटा, चालक व उपचालक घायल

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं। सरकार ने बीते वर्षों में स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी पर लगातार निवेश किया है। उन्होंने पर्यटन, विशेषकर पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने, राज्यों को सशक्त बनाकर संतुलित विकास सुनिश्चित करने और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए आधुनिक इकोसिस्टम विकसित करने पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और यह एक सफल अभियान है। बजट में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि हर घर में लक्ष्मी का वास हो सके।

उन्होंने कहा कि कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहे हैं। इस बजट में नारियल, कोको, काजू और चंदन की खेती से जुड़े किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह एक अनोखा बजट है, जो फिस्कल डेफिसिट कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने पर फोकस करता है, साथ ही हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ पर भी जोर देता है। हमारा लक्ष्य जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।”

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास