विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी

नए संकल्पों और सुधारों का बजट है केंद्रीय बजट : आदित्य साहू

विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय बजट को सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख और रोजगारोन्मुख बताते हुए नेताओं ने इसकी सराहना की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बजट परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी  उपस्थिति में सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार प्रस्तुत बजट भाषण को सुना गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, राफिया नाज सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सह प्रभारी रजनीश पांडेय, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक सीए जेपी शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से प्रमुख सीए, सीएस, प्राध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक गण उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सर्व समावेशी ,विकासोन्नुमुख और रोजगारोन्मुख बजट है। साहू ने कहा कि गरीब किसान ,महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है। बुनियादी सुविधाओं रेल,सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है।

उन्होंने कहा कि यह बजट नए संकल्पों का बजट है, नए सुधारों का बजट है और कर्तव्यों को सुनिश्चित करने वाला बजट है।

यह भी पढ़ें बादम सीएमपी में धूमधाम से आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

प्रदेश कार्यालय रांची में बजट भाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में पेश केंद्रीय  बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह  बजट  विकसित भारत बनाने का बजट है मरांडी ने कहा कि यह बजट महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने वाला बजट है। इसमें रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें चाईबासा में चुनावी माहौल गर्म, अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने लिए प्रपत्र

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बजट एक भारत श्रेष्ठ भारत को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है। बजट को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सहित प्रदेश पदाधिकारी गण ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, और धन्यवाद ज्ञापन जेपी शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास