आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
बेरोजगारी, पलायन और महंगाई बढ़ने की जताई आशंका
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने आम बजट 2026 को स्वतंत्र भारत का सबसे कमजोर और निराशाजनक बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार, उद्योग, कृषि और श्रमिक कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे बेरोजगारी, पलायन और महंगाई बढ़ेगी। इस अवसर पर गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने देश का आम बजट 2026 को स्वतंत्र भारत का सबसे कमजोर और मायूस करने वाला बताया है। विदित है भारत दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा करता रहा है, विगत वर्ष 2025 में लगभग 1 लाख छोटे बड़े कंपनियां बंद हो गई।

केंद्र की मोदी सरकार में कुछेक नामचीन उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है,अन्य मझौले बड़े पूंजीपतियों और व्यापारियों को नजरअंदाज करने का काम किया गया है। देश में अर्थव्यवस्था का आंकड़ा सिर्फ दिखावा भर रहा है क्योंकि बीजेपी एनडीए की देशभर में नफ़रती राजनीति के कारण एफडीआई निवेश नहीं हो पा रहा है, सरकार अनेकों बिजनेस कन्वेंशन कराया लेकिन निवेशकों का झुकाव और रुझान नहीं हुआ।
देश में विधि व्यवस्था, धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण एवं असहिष्णुता का माहौल एक चिंता का विषय है, पलायन, विस्थापन और रोजगार सृजन एक बड़ी समस्या है। जब तक जमीनी स्तर पर भेदभाव और सकारात्मक व्यवहार का माहौल उत्पन्न नहीं होगा तब तक देश को विकसित भारत की बात कहना बेमानी होगा।
राजद का स्पष्ट मानना है कि देश में मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और फर्जी वादे कर लोगों को थोथी दलील देने का काम किया है। आज का आम बजट जीवनोपयोगी नहीं बल्कि कर्जदार बनाने वाला है। महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राजद ने प्रदेश कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नतमस्तक कर श्रद्धांजलि दिया।
