दिल्ली
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Published On
By Anshika Ambasta
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने भवनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी और अन्य भवनों की भी सघन जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर उन्हें सील करने को कहा है। हादसे के मामले में भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। हादसे में मृतकों की संख्या छह हो गई है। बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर विक्रांत भूरिया का सरकार पर हमला, जांच की मांग
Published On
By Anshika Ambasta
नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों मामलों की विशेष जांच के लिए कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने बालाघाट में कुपोषण, पोषण आहार की कथित कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की दूरी का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Published On
By Anjali Sinha
झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ देश बचाओ’ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर देने और लाभार्थियों की पहले जांच कराने की मांग की। बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Published On
By Anshika Ambasta
नालसार के अंतिम वर्ष के लॉ छात्रों के रजिस्ट्रेशन रोकने वाले बीसीआई के सर्कुलर से शुरू हुआ विवाद अब चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है। आदेश वापस लेने और छात्रों से माफी मांगने के बावजूद वकीलों का विरोध थमा नहीं है। दिल्ली में बीसीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद एआईएलयू ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Published On
By Anshika Ambasta
तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। 80 वर्षीय सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में दोषी ठहराए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को जयंती पर किया याद, वीरभूमि पहुंचकर परिवार ने दी श्रद्धांजलि
Published On
By Suman Kumari
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश के जरिए राजीव गांधी को नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा वीरभूमि पहुंचे और राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Published On
By Suman Kumari
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजीव गांधी की स्मृति को नमन करते हुए देश के प्रति उनकी सेवा और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने वीर पूसारी पुलिथेवर की सेना के बहादुर कमांडर और शहीद ओंडीवीरन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग: जापान इन्वेस्टमेंट मीट में बोले योगी आदित्यनाथ
Published On
By Anshika Ambasta
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी कंपनियों और बिजनेस लीडर्स से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सरकार की ओर से हर स्तर पर पूरा सहयोग मिलेगा। Hazaribagh News: नई दिल्ली में झारखंड महोत्सव-02 का भव्य आयोजन, लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
Published On
By Anjali Sinha
नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में आयोजित झारखंड महोत्सव-02 में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
Published On
By Anshika Ambasta
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, NTA महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Published On
By Anshika Ambasta
भारत ने भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता मजबूत करने के लिए अमेरिका से दो MQ-9B SeaGuardian सशस्त्र ड्रोन 30 महीने की लीज पर लेने का समझौता किया है। करीब 1,943 करोड़ रुपये के इस समझौते पर नई दिल्ली में जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ हस्ताक्षर किए गए। अत्याधुनिक सेंसर और पेलोड से लैस ये ड्रोन हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी अवधि तक खुफिया, निगरानी और टोही अभियान में मदद करेंगे। एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा
Published On
By Anjali Sinha
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से भगोड़े ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता को मोदी सरकार की 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति और 'रूथलेस अप्रोच' का परिणाम बताया। 