भारतीय तटरक्षक बल की बड़ी कार्रवाई, समुद्र में अवैध तेल कारोबार का किया पर्दाफाश
जहाज-से-जहाज तेल हस्तांतरण से टैक्स चोरी का खुलासा
आईसीजी ने समुद्र में चल रहे तेल तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विदेशी जहाज जब्त किए हैं। जहाजों के जरिए अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध तेल हस्तांतरण कर टैक्स चोरी की जा रही थी।
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सुनियोजित समुद्री-हवाई समन्वित अभियान चलाकर अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले तेल और तेल आधारित कार्गो के अवैध हस्तांतरण में शामिल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। आईसीजी ने तीन विदेशी जहाजों को जब्त किया है, जिन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई बंदरगाह लाया जा रहा है।
आईसीजी के कमांडर अमित उनियाल ने बताया कि 5 फरवरी को मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में तटरक्षक बल के जहाजों ने तीन संदिग्ध जहाजों को रोका। विशेषज्ञ बोर्डिंग टीमों ने जहाजों की तलाशी ली तथा इलेक्ट्रॉनिक डेटा और दस्तावेजों का सत्यापन किया। चालक दल से पूछताछ के बाद आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि हुई।

भौतिक जांच में डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद तीनों जहाज जब्त कर लिए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि समुद्री कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए जहाज अपनी पहचान बदलते रहते थे। जब्त जहाजों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु भारतीय सीमा शुल्क एवं अन्य एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
