Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत का हुआ वितरण
श्री हनुमान जयंती समिति गोमिया के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत कोठीटांड़ स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोभा यात्रा में पंचमुखी हनुमान जी की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो केंदुआ कोचा, स्वांग, गोमिया मोड और थाना चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी।
गोमिया: श्री हनुमान जयंती समिति गोमिया की ओर से गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बजरंगबली का भव्य रूप पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को सुशोभित कर झांकी निकाली गई। यह शोभा यात्रा गोमिया कोठीटांड़ स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष के साथ झांकी एवं शोभा यात्रा निकाली गई।
इसमें भारी संख्या में राम भक्त शामिल हुए और डीजे की धुन में भक्ति गीतों पर खूब झूमे। यह शोभा यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलकर केंदुआ कोचा, स्वांग वन/बी पहुंची। यहां से पुनः वापस होते हुए सिनेमा हॉल, गोमिया मोड, थाना चौक, गोमिया बस्ती, भगत अहरा होते हुए पुनः कोठी टांड़ में पंचमुखी हनुमान मंदिर में समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से जगह जगह शरबत की व्यवस्था की गई थी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
