Sahebganj News: लव जिहाद का मामला, प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन का दबाव

युवती का गंभीर आरोप: 'टोनी' बनकर जाल में फंसाया और मंदिर में की शादी

Sahebganj News: लव जिहाद का मामला, प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन का दबाव
(फोटो)

साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर प्रेम विवाह करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पीड़िता ने शाहिद अनवर नामक युवक पर खुद को हिंदू बताकर शादी करने और बाद में बुर्का पहनने व नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र में एक युवती ने राधानगर थाना क्षेत्र के एक युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम विवाह करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर राजमहल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव के रहने वाले जैनुल शेख के बेटे शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। आरोप है कि कुछ समय बाद उसने अपना असली परिचय उजागर किया और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे मौलवी के पास ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था। साथ ही उसे बुर्का पहनने, रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

आवेदन में कहा गया है कि आरोपी ने खुद को 'टोनी' नाम से परिचित कराया और युवती को दिल्ली ले जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की। युवती के परिजनों ने पहले ही इस संबंध का विरोध किया था और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, दोनों पहले भी प्रेम प्रसंग में दो बार घर से भाग चुके थे और एक मामले में युवती ने अदालत में आरोपी के साथ रहने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की साक्ष्यों के आधार पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now