Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर रफ्तार नियंत्रण के कड़े उपाय करने की मांग उठाई

Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
(फोटो)

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान चौक पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर किशन महतो (50) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के मुआवजे और आरोपी वाहन की तलाश के आश्वासन के बाद घंटों बाधित रहा यातायात बहाल हो सका।

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक के पास गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टुण्डी थाना क्षेत्र के तारडांड निवासी किशन महतो (50) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशन महतो रोज की तरह दिहाड़ी मजदूरी के लिए साइकिल से धनबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े, उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोग, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर रफ्तार में नियंत्रण के उपाय नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इस कारण लोगों में रोष देखा गया।

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास करते हुए जाम हटाने का प्रयास में जुट गई। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच हुई वार्ता में मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार दिया जाने वाला मुआवजा और उक्त वाहन की खोज कर उचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। फिलहाल, अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now