कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी

दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी

कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
कुसुंबा कांड पर बयान देते झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

हजारीबाग जिले के कुसुंबा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

देवघर :  हजारीबाग जिले के कुसुंबा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध में पुलिस द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष भीम राम की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में तीखा उबाल देखने को मिल रहा है।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए इसे पार्टी के “असल चरित्र का आईना” करार दिया है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा की कथनी और करनी के बीच के गहरे अंतर को उजागर करने वाली सच्चाई है।
“जो पार्टी नैतिकता और संस्कार की बात करती है, उसके अपने पदाधिकारी इस तरह के घिनौने अपराध में शामिल पाए जा रहे हैं। यह भाजपा के नैतिक पतन का स्पष्ट प्रमाण है,” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को बदनाम करने की साजिश रचती रही है। राज्य में हर घटना को राजनीतिक रंग देकर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है, लेकिन कुसुंबा कांड ने भाजपा के “दोहरे चेहरे” को पूरी तरह उजागर कर दिया है। “अब भाजपा की सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है, और उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें गढ़वा में महाष्टमी जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

डॉ. अंसारी ने भाजपा पर झारखंड के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी विकास और जनकल्याण के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल नफरत और भ्रम की राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा को “झारखंड और झारखंडियों का दुश्मन नंबर एक” करार देते हुए कहा कि ऐसी राजनीति राज्य के भविष्य के लिए घातक है।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

डॉ. अंसारी ने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ेंगे। “हम भाजपा के हर झूठ, हर साजिश और हर गलत कदम का जवाब देंगे। लोकतांत्रिक तरीके से ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर जनता के सामने सच्चाई रखेंगे,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से ऊब चुकी है और आने वाले समय में बदलाव निश्चित है। “कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी के नेतृत्व में, देश को नई दिशा देगी और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा करेगी,” उन्होंने विश्वास जताया।

अंत में डॉ. अंसारी ने पीड़ित बच्ची के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी,” उन्होंने कहा।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now