Sahebganj News : बजरंगी महतो ने की चैत्र नवरात्रि पर मां भगवती से सुख-समृद्धि की कामना
धर्म, सेवा और सद्भावना अपनाने की अपील
By: Anshika Ambasta
On
साहिबगंज में बजरंगी महतो ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
साहिबगंज : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां भगवती से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करता है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे और हर व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति की राह पर अग्रसर हो।

Edited By: Anshika Ambasta
