Chaibasa News : पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
तीन बच्चों की मां ज्ञान किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
By: Anshika Ambasta
On
पूर्वी सिंहभूम के छोटा गोविंदपुर में 30 वर्षीय महिला ज्ञान किरण ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
पूर्वी सिंहभूम : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित आनंद नगर में एक महिला के फंदे से लटक कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ज्ञान किरण (30) के रूप में हुई है, जो शशिकांत चौरसिया की पत्नी थीं।

घटना सोमवार की की है। बताया जाता है कि शशिकांत चौरसिया बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए, जहां ज्ञान किरण फंदे से लटकी हुई थीं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतका का मायका बोकारो में है और उनके परिजन सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। हालांकि, इस मामले में परिजनों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Edited By: Anshika Ambasta
Tags: पोस्टमार्टम hanging Police Investigation Postmortem East Singhbhum पूर्वी सिंहभूम Suicide case पुलिस जांच family dispute cause of suicide पारिवारिक विवाद woman suicide महिला आत्महत्या फंदे से लटक ज्ञान किरण Gyan Kiran खुदकुशी मामला गोविंदपुर थाना Govindpur Police Station छोटा गोविंदपुर Chhota Govindpur आत्महत्या की वजह पत्नी मौत Wife Death
