Koderma News: भारतीय स्टेट बैंक ने दो लाख व चालीस लाख सहायता राशि दिया

पुष्पा देवी को 40 लाख रुपये की बड़ी सहायता राशि प्रदान

Koderma News: भारतीय स्टेट बैंक ने दो लाख व चालीस लाख सहायता राशि दिया
(फोटो)

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा ने अपनी उपभोक्ता सुरक्षा योजना के तहत एक सराहनीय पहल की है। बैंक ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्वर्गीय रवि केशरी की पत्नी को 2 लाख रुपये और स्वर्गीय संजय प्रसाद की पत्नी को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 40 लाख रुपये का चेक सौंपा। शाखा प्रबंधक हरेराम कुमार ने बताया कि बैंक केवल सेवा ही नहीं, बल्कि कठिन समय में परिवारों को आर्थिक कवच भी प्रदान करता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह पांचवां दावा निपटारा है, जो बैंक की तत्परता को दर्शाता है।

कोडरमा: आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी उपभोक्ता सुरक्षा योजना के तहत दिवंगत ग्राहकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। शहर के स्वर्गीय रवि केशरी की पत्नी पूजा केशरी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। रवि केशरी की लगभग एक वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। कार्यक्रम झुमरीतिलैया स्थित एसबीआई शाखा में आयोजित किया गया, जहां शाखा प्रबंधक हरेराम कुमार, सहायक संतोष कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, सेवा प्रबंधक राजेश कुमार द्विवेदी,  सहायक प्रबंधक रिया कुमारी सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे। 

मौके पर शाखा प्रबंधक हरेराम कुमार ने कहा हम अपने ग्राहकों को केवल सेवाएं ही नहीं देते, बल्कि उनके जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी उनके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। हमारी यह सुरक्षा योजना परिवारों को आर्थिक सुरक्षा के साथ मानसिक संबल भी देती है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह पांचवां दावा निपटारा है, जो यह दर्शाता है कि योजना का लाभ लगातार जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। इसके अतिरिक्त, एक और मामले में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत शहर के ही स्वर्गीय संजय प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी को 40 लाख रुपये की बड़ी सहायता राशि प्रदान की गई। संजय प्रसाद की भी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बीमा योजना में बहुत ही कम वार्षिक प्रीमियम पर बड़ा लाभ मिलता है। 1000 रुपये की वार्षिक किस्त पर 20 लाख रुपये, 2000 रुपये पर 40 लाख रुपये और 3000 रुपये की किस्त पर 60 लाख रुपये तक की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। यही नहीं, यदि किसी दुर्घटना में व्यक्ति स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे भी पूरी सहायता राशि देने का प्रावधान है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम
Sahebganj News: गर्मी के मौसम में पटरियों के रख-रखाव पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन
Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Dumka News: कोयला खदानों के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई
Pakur News: नगर परिषद की बड़ी बैठक, त्योहारों को लेकर तैयारी तेज
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर सख्ती बढ़ी, समयबद्ध खर्च पर जोर
Pakur News: दो दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम 
Ramgarh News: कमता बरवाटांड में श्री श्री 108 तीन दिवसीय शिव हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
Koderma News: चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक