Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
गिरफ्तारी के महज तीन दिनों के भीतर हुई मौत पर संशय
By: Anjali Sinha
On
साहिबगंज: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज के दौरान सोमवार को एक बंदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहेट थाना क्षेत्र के सोनाजोरी निवासी मोहम्मद नईम के रूप में हुई है। मोहम्मद नईम को पुलिस ने चोरी के एक मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा था। वह चोरी के मामले में वारंटी था और उसके विरुद्ध जीआर नंबर 433/18 के तहत वारंट जारी था।

Edited By: Anjali Sinha
