Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम

हेलमेट पहनने की वजह से बाइक चालक वीरेंद्र कुमार की बची जान

Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
(फोटो)

बड़कागांव के महटिकरा चौक पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कुठान सलगा निवासी तेतरी देवी (55 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। तेतरी देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार के साथ बाइक से हजारीबाग जा रही थीं, तभी दूसरी बाइक से टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रहे फेबर ब्लॉक लदे टर्बो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वीरेंद्र कुमार का पैर टूट गया है, जिन्हें हजारीबाग रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महटिकरा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा।

बड़कागांव: महटिकरा चौक में दोपहर के लगभग 2:45 में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें कुठान सलगा निवासी फूलचंद महतो की पत्नी 55 वर्षीय तेतरी देवी की मौके पर हीं मौत हो गई l घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार अनुसार तेतरी देवी अपने बेटे वीरेंद्र कुमार  के साथ बाइक  से बेटी के यहां हजारीबाग जा रही थी।

इसी दौरान केरेडारी प्रखंड निवासी अपसर रजा अपनी बहन और माँ को लेकर बडकागांव से बेलतु जा रहे थे l महटिकरा चौक के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद वीरेंद्र कुमार और उसकी मां सड़क पर ही गिर गए और ठीक उसी समय बड़कागांव की ओर से तेज गति से आ रही फेबर ब्लॉक लदा टर्बो (JH-02Z 0674) की चपेट में  तेतरी देवी आ गई l  टर्बो का पिछला चका तेतरी देवी के माथे पर चढ़ गया और घसीटते हुए थोड़ी दूर तक ले गया जिससे तेतरी देवी की मौके पर हीं मौत हो गई l बाइक चला रहे वीरेंद्र कुमार का भी पैर फ्रेक्त्चर हो गया है।

बिरेन्द्र हेलमेट पहना हुवा था इसीलिए बड़ी घटना होने से बच गया, बिरेन्द्र का बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया हैl मृतक तेतरी देवी का पुत्र बाइक चालक वीरेंद्र कुमार ने बताया की बड़कागांव की ओर से आ रही बाइक ने ओवरटेक कर मुझे जोरदार टक्कर मारा और आगे निकल गया हम दोनों माँ बेटा वही सड़क पर गिर गए उसी समय बड़कागांव की ओर से तेज गति में आ रहा टर्बो मां को रौंदते हुवे आगे निकल गया।

घटना स्थल पर बडकागांव पुलिस बाल मौजूद है, लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है l समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था। आवागमन पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया लोगों की परेशानियां बढ़ गई। घटना में आरोपी मोटरसाइकिल चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बड़कागांव प्रखंड में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है एक महीना के अंदर यह दूसरी घटना है इसके पहले बड़कागांव दैनिक बाजार बसरिया मोहल्ला के 30 वर्षीय राजू कुमार की भी मौत सड़क हादसे में चेपाकला में हो गया था।

यह भी पढ़ें कायस्थ समाज को एकजुट करने पर जोर, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण