Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ
पति फागु पंडित ने भाजपा पद और सदस्यता से दिया इस्तीफा
बड़की सरिया नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी ने अपने पद की शपथ ली, लेकिन इसी के साथ सरिया की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया। शोभा देवी के पति और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री फागु पंडित ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फागु पंडित ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी ने कभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी। यह घटनाक्रम इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि शोभा देवी को भाजपा समर्थित उम्मीदवार मानकर चुनाव लड़ाया गया था और उनकी जीत पर भव्य जश्न मनाया गया था।
सरिया: नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाल लिया है। शपथ लेते ही उनके पति फागु पंडित, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्राथमिक सदस्य थे और जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा के पद पर आसीन थे, ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फागु पंडित ने इस्तीफा देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी शोभा देवी ने कभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी जो सरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं, उन्होंने कभी भाजपा की सदस्यता ली ही नहीं है, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।

